लाइव न्यूज़ :

तिरुपति-शिरडी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2019 14:33 IST

सुबह लगभग 10 बजे जब शिरडी एक्सप्रेस कोडुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही रही थी, तभी इंजन के पीछे लगा जनरल डिब्बे का एक पहिया पटरी से उतर गया। असामान्य हलचल को देखते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे एक हादसा टल गया।

Open in App

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के कोडुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि तिरुपति-शिरडी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से यह हादसा टला है और किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था, जिसका आभास होते ही पायलट ने समय पर ब्रेक लगातार एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे जब शिरडी एक्सप्रेस कोडुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही रही थी, तभी इंजन के पीछे लगा जनरल डिब्बे का एक पहिया पटरी से उतर गया। असामान्य हलचल को देखते हुए लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे एक हादसा टल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही  रेलवे तकनीकी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रेन के डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया। घटना के बाद मार्ग पर ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया। इस रूट की कई ट्रेनें तय समय से लेट चल रही हैं। बता दें कि एक पखवाड़े पहले तिरुपति के पास येरपेडु रेलवे स्टेशन पर इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जहा त्रिवेंद्रम बाउंड केरल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। पैंट्री कार का एक पहिया टूट गया था। ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हुआ था। लेकिन गनीमत यह रही थी कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिसकी वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ था और समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया था।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव