आंध्र प्रदेश: जगनमोहन रेड्डी सरकार ने तीन राजधानियां बनाने का विवादित विधेयक वापस लिया, हाईकोर्ट को जानकारी दी
By विशाल कुमार | Updated: November 22, 2021 13:01 IST2021-11-22T12:56:40+5:302021-11-22T13:01:45+5:30
आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने अमरावती से एकमात्र राजधानी होने का अधिकार छिनने हुए तीन राजधानी बनाने की एक विवादित योजना लेकर आई थी जिसमें अमरावती एक विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम एक कार्यकारी और कुरनूल न्यायिक राजधानी बनाई गई थी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी. (फाइल फोटो)
अमरावती:आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के अपने विधेयक को वापस ले लिया है। रेड्डी थोड़ी देर में आंध्र प्रदेश विधानसभा में इस संबंध में एक बयान देने की उम्मीद की जा रही है।
रेड्डी सरकार ने अमरावती से एकमात्र राजधानी होने का अधिकार छिनने हुए तीन राजधानी बनाने की एक विवादित योजना लेकर आई थी जिसमें अमरावती एक विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम एक कार्यकारी और कुरनूल न्यायिक राजधानी बनाई गई थी।
इस विवादित योजना को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सरकार ने आज इस विधेयक को रद्द करने का फैसला हाईकोर्ट में जमा कर दिया।
यह फैसला एक ऐसे समय में लिया गया है जब विकेंद्रीकरण के इस फैसले के खिलाफ अमरावती के किसान और अन्य तिरुपति तक की महापदयात्रा पर हैं।
रविवार को भाजपा नेता भी इस मार्च में शामिल हो गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि इसके लिए उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था।
पिछले साल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि राज्य की राजधानी राज्य सरकार द्वारा तय किया जाने वाला मामला है, और कहा कि इसमें केंद्र की कोई भूमिका नहीं है।