Andhra Pradesh Cabinet: मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरे शामिल करेंगे सीएम जगन, फिल्म कलाकार रोजा बनेंगे मंत्री, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 10, 2022 09:10 PM2022-04-10T21:10:38+5:302022-04-10T21:11:43+5:30

Andhra Pradesh Cabinet 2.0: 25 नई कैबिनेट सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कैबिनेट के गठन में सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान रखा है।

Andhra Pradesh Cabinet 2-0 cm YS Jagan Mohan Reddy Here official list 25 new cabinet sent governor | Andhra Pradesh Cabinet: मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरे शामिल करेंगे सीएम जगन, फिल्म कलाकार रोजा बनेंगे मंत्री, यहां देखें लिस्ट

अनुभवी नेता भी लंबे अंतराल के बाद मंत्री बनेंगे।

Highlightsबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समूहों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। 11 वैसे पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे, जिन्होंने सात अप्रैल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।फिल्म कलाकार आर के रोजा के भी शामिल होने की संभावना है।

Andhra Pradesh Cabinet 2.0: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कल मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन करेंगे। नई कैबिनेट को अंतिम रूप दे दिया गया है। 25 नई कैबिनेट सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कैबिनेट के गठन में सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान रखा है।

बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समूहों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। कम से कम 11 वैसे पूर्व मंत्री भी शामिल होंगे, जिन्होंने सात अप्रैल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पुनर्गठित मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरे होंगे, जिनमें फिल्म कलाकार आर के रोजा के भी शामिल होने की संभावना है। एक अनुभवी नेता भी लंबे अंतराल के बाद मंत्री बनेंगे।

राजभवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने 25 मंत्रियों द्वारा सौंपे गए इस्तीफे रविवार शाम को स्वीकार कर लिए। नियम के अनुसार, आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 सदस्य हो सकते हैं। नए मंत्रिमंडल का गठन सोमवार को होगा, जिसमें राज्यपाल सुबह 11.31 बजे से शुरू होने वाले एक समारोह में 25 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सोमवार को शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों के नाम आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के अपने मीडिया हाउस ‘साक्षी’ ने आज शाम नामों का खुलासा कर दिया। बाद में साक्षी ने सूची में एक परिवर्तन किया और नयी सूची जारी की, जिसके बारे में वाईएसआर कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि यह अंतिम सूची हो सकती है।

श्रीकाकुलम जिले से विधायक एवं विभिन्न मुख्यमंत्रियों की मंत्रिपरिषद में शामिल रहे वरिष्ठ नेता धर्माना प्रसाद राव को भी इस बार जगन मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। वह अपने बड़े भाई धर्माना कृष्ण दास का स्थान लेंगे, जो उप मुख्यमंत्री (राजस्व) थे। मंत्रिपरिषद में अमजद भाषा शैक बेपारी और के. नारायण स्वामी को भी शामिल किया जाएगा।

ये दोनों पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल का भी हिस्सा थे। नागरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक फिल्म स्टार आरके रोजा को भी मंत्री बनाया जा रहा है। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के प्रवक्ता अंबाती रामबाबू और गुडिवाड़ा अमरनाथ उन अन्य उल्लेखनीय चेहरों में शामिल हैं जिन्हें पहली बार कैबिनेट में जगह मिलेगी।

पी राजन्ना डोरा, मुत्याला नायडू, दादीसेट्टी राजा, के नागेश्वर राव, के सत्यनारायण, जे रमेश, वी रजनी, एम नागार्जुन, के गोवर्धन रेड्डी और उषा श्रीचरण सोमवार को मंत्री बनने वाले हैं। वाईएसआरसी के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए 68 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व होगा। कैबिनेट में महिलाओं की संख्या एक से चार हो जाएगी। 

नई कैबिनेट की अंतिम सूची

1ः गुडिवाड़ा अमरनाथ

2ः धर्माना प्रसाद राव

3ः अमजद भाषा शैक बेपारी

4ः के. नारायण स्वामी

5ः आरके रोजा

6ः अंबाती रामबाबू

7ः पी राजन्ना डोरा

8ः मुत्याला नायडू

9ः दादीसेट्टी राजा

10ः के नागेश्वर राव

11ः के सत्यनारायण

12ः जे रमेश

13ः वी रजनी

14ः एम नागार्जुन

15ः के गोवर्धन रेड्डी

16ः उषा श्रीचरण

17ः बुडी मुथ्याला नायडू

18ः विदुदला रजनी

19ः काकानी गोवर्धन रेड्डी

20ः चेलुबोइना वेणुगोपाल

21ः नारायण स्वामी।

Web Title: Andhra Pradesh Cabinet 2-0 cm YS Jagan Mohan Reddy Here official list 25 new cabinet sent governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे