अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 31 नए मामले आए, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Published: May 22, 2021 10:59 AM2021-05-22T10:59:10+5:302021-05-22T10:59:10+5:30

Andaman Nicobar has 31 new cases of Kovid-19, two more deaths | अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 31 नए मामले आए, दो और लोगों की मौत

अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 31 नए मामले आए, दो और लोगों की मौत

पोर्ट ब्लेयर, 22 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 6,789 हो गए तथा संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 98 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 274 है, जिनमें से 267 दक्षिण अंडमान जिले में और सात उत्तर और मध्य अंडमान जिले में हैं।

पिछले 24 घंटे में 16 और लोग बीमारी से ठीक हो गए, जिससे द्वीपसमूह में ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6,417 हो गई है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अब तक 3,82,015 नमूनों की जांच की है।

उन्होंने बताया कि अब तक द्वीपसमूह में 1.19 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Andaman Nicobar has 31 new cases of Kovid-19, two more deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे