CAA विरोधी आंदोलन को लेकर गिरफ्तार एमयू के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी जमानत पर रिहा

By भाषा | Published: September 3, 2020 04:14 PM2020-09-03T16:14:19+5:302020-09-03T16:14:19+5:30

पुलिस ने शरजील उस्मानी पर एएमयू में हुए सीएए विरोधी आंदोलन का योजनाकार बताया था।

AMU alumnus leader Sharjeel Usmani arrested on bail for anti-CAA movement | CAA विरोधी आंदोलन को लेकर गिरफ्तार एमयू के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी जमानत पर रिहा

शरजील उस्मानी (फाइल फोटो)

Highlightsअलीगढ़ की जिला अदालत ने उस्मानी को जमानत पर रिहा करने के आदेश में कहा है कि वह मेधावी छात्र है और उसे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार नहीं किया गया था।साथ ही गिरफ्तारी के वक्त उसके खिलाफ कोई निर्णायक सबूत भी नहीं पाया गया था।सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान भाषण को लेकर किया गया था उन्हें गिरफ्तार, बाद में रासुका भी लगाया गया था

अलीगढ़: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी आंदोलन के मामले में गिरफ्तार किए गए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एएमयू के एक वरिष्ठ शिक्षक के बेटे उस्मानी को पिछली 10 जुलाई को आतंकवाद रोधी दस्ते ने आजमगढ़ जिले में गिरफ्तार किया था।

उस्मानी को पिछले साल दिसंबर में एएमयू में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उस्मानी पर एएमयू में हुए सीएए विरोधी आंदोलन का योजनाकार बताया था।

अलीगढ़ की जिला अदालत ने उस्मानी को जमानत पर रिहा करने के आदेश में कहा है कि वह मेधावी छात्र है और उसे मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार नहीं किया गया था। साथ ही गिरफ्तारी के वक्त उसके खिलाफ कोई निर्णायक सबूत भी नहीं पाया गया था। भाषा सं सलीम प्रशांत प्रशांत

कफील खान भी जेल से हो चुके हैं रिहा 

बता दें कि शरजील से पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के करीब 12 घंटे बाद डॉक्टर कफील खान आखिरकार मंगलवार देर रात मथुरा जेल से रिहा कर दिए गए। उन पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भाषण को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाई गई थी। हाई कोर्ट ने हालांकि, अपने फैसले में उनकी गिरफ्तारी को न केवल गैरकानूनी कहा बल्कि तत्काल रिहाई के आदेश भी दिए थे।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि डॉ कफील का भाषण पहली नजर में कही से भी नहीं लगता कि ये उकसान की कोशिश है। कफील के वकील इरफान गाजी ने बताया कि मथुरा जेल प्रशासन ने रात करीब 11 बजे उन्हें यह सूचना दी कि डॉक्टर कफील को रिहा किया जा रहा है। उसके बाद रात करीब 12 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। 

Web Title: AMU alumnus leader Sharjeel Usmani arrested on bail for anti-CAA movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे