अमृतसर नगर निगमः आप में शामिल हुए 16 पार्षद, विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को एक और झटका

By भाषा | Published: March 13, 2022 06:40 PM2022-03-13T18:40:56+5:302022-03-13T18:44:40+5:30

Amritsar Municipal Corporation: भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Amritsar Municipal Corporation 16 councilors joined AAP Congress after assembly elections arvind manish mann | अमृतसर नगर निगमः आप में शामिल हुए 16 पार्षद, विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को एक और झटका

महापौर करमजीत सिंह रिंटू ने 16 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ दी थी।

Highlightsनगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 85 है और इनमें से 65 कांग्रेस के हैं।‘आप’ ने 117 सदस्यीय विधानसभा की 92 सीट पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की।अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां रोड शो किया।

अमृतसरः अमृतसर में नगर निगम के 16 पार्षद रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इनमें से ज्यादातर पार्षद कांग्रेस के हैं।

इससे पहले, महापौर करमजीत सिंह रिंटू ने 16 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व वरिष्ठ नेता भगवंत मान की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए थे। नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 85 है और इनमें से 65 कांग्रेस के हैं।

हाल ही में संपन्न पंजाब विधानसभा चुनावों में ‘आप’ ने 117 सदस्यीय विधानसभा की 92 सीट पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की। आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता का जश्न मनाने और जनता का आभार व्यक्त करने के लिए पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां रोड शो किया।

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट पर जीत हासिल की है। यह रोड शो कचहरी चौक से शुरू हुआ और आप के समर्थकों ने केजरीवाल और मान पर फूलोंकी पंखुड़ियां बरसाईं। दोनों नेता एक खुली गाड़ी में खड़े थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

नवनिर्वाचित विधायक भी रोड शो में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए। इस रोड शो देखने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल हुए। फरीदकोट के जैतू से आए एक युवक ने कहा,‘‘ हम आप के सत्ता में आने से बहुत खुश हैं। अब पंजाब फिर से समृद्ध बन जाएगा।’’

यहां के अजनाला से आए पार्टी के एक अन्य समर्थक ने कहा,‘‘ लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो गए थे और उन्हें आप में पंजाब को नयी दिशा देने की उम्मीद की किरण नजर आई।’’ रोड शो से पहले केजरीवाल तथा मान ने यहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। एसजीपीसी के अधिकारियों ने उन्हें ‘सिरोपा’ भेंट किया।

दोनों नेताओं ने जलियांवाला बाग में जा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दुर्गयाना मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इससे पहले मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे।

Web Title: Amritsar Municipal Corporation 16 councilors joined AAP Congress after assembly elections arvind manish mann

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे