लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के कोरोना ट्वीट पर हंगामा! पीएम मोदी ने किया रिट्वीट, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने करार दिया गलत, जानें पूरा विवाद

By हरीश गुप्ता | Updated: March 27, 2020 07:19 IST

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। 26 मार्च को कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 700 के पहुंच गया। देश में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी लव अग्रवाल ने नियमित तौर पर ली जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमिताभ के दावे को सिरे से खारिज किया.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अमिताभ के ट्वीट को नकार दिए जाने के बाद अब कुछ लोग उनके खिलाफ गलत जानकारी प्रसारित करने के लिए कार्रवाई तक की मांग कर रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट और वीडियो के कारण बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन विवादों में घिर गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे रिट्वीट किए जाने के बाद यह वायरल हो गया था. विवाद उस वक्त गहरा गया जब स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चन के ट्वीट में किए गए दावे को सिरे से नकार दिया. स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी लव अग्रवाल ने नियमित तौर पर ली जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमिताभ के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोरोना वायरस मक्खी नहीं केवल इंसानों के जरिये ही फैलता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अमिताभ के ट्वीट को नकार दिए जाने के बाद अब कुछ लोग उनके खिलाफ गलत जानकारी प्रसारित करने के लिए कार्रवाई तक की मांग कर रहे हैं. द लांसेट का हवाला ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले अमिताभ बच्चन ने द लांसेट के एक अध्ययन का हवाला देते हुए लिखा था कि कोरोना वायरस मानव मल में कई हफ्तों तक जीवित रह सकता है. यही वजह है कि यह वायरस मक्खियों के जरिए भी फैल सकता है. ऐसे में इसके खिलाफ जंग जीतना बेहद अहम है.

अमिताभ ने यह भी लिखा कि इस समय जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, सभी नागरिकों को इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. मरीज जब ठीक हो जाए, तब भी उसके मल में कोरोना वायरस जिंदा रहता है. सावधानी बरतने को कहा था उन्होंने आगे लिखा, ऐसे व्यक्ति के मल पर बैठी मक्खियां अगर दुर्भाग्य से फल, सब्जियों, खाने या हमारे द्वारा छू जाने वाली सतह पर बैठ जाएं तो यह वायरस और फैल सकता है. इसलिए आपको ये तीन काम करने हैं- 1. अपने शौचालय का ही उपयोग करें, खुले में शौच के लिए हरगिज न जाएं. 2. सामुदायिक दूरी बनाए रखें, केवल आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलें. 3. दिन में कई बार 20 सेकंड तक अपने हाथों को साबुन से धोएं और अपने आंख, नाक, मुंह को न छुएं.

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चननरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया