लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने किया नया खुलासा, लड़ेंगे 2019 का चुनाव 

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 30, 2018 14:28 IST

Amit Shah in Lok Sabha Elections 2019: एक तरफ जब अमित शाह आगामी चुनाव में मैदान में कूदने की तैयारी बना रहे हैं तो उसी वक्त विदेश मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई है।

Open in App

भातरीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में संसदीय चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान यह इच्छा जाहिर की। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वे ऐसा करेंगे।

दरअसल, एबीपी न्यूज ने बृहस्पतिवार को एक राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू आधारित दिनभर का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें प्राइम टाइम में अमित शाह कार्यक्रमें शिरकत के लिए पहुंचे। इस दौरान करीब 1 घंटे तक नॉनस्टाप इंटरव्यू में अमित शाह ने वर्तमान में बीजेपी संगठन को लेकर खड़े सभी सवालों का बेहद बेबाकी से जवाब दिया।

यही पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने चाहा पार्टी में ऐसी सहमति बनी तो वे जरूर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे।

हालांकि उन्होंने यहां भी जोड़ा कि उनकी पार्टी में चुनाव लड़ने ना लड़ने की प्रकिया किसी एक शख्स का फैसला नहीं होता। इसके लिए पूरी समिति होती है। अगर वह समिति अमित शाह को चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस वक्त भी सांसद है। ऐसे में उन्हें चुनाव लड़ने की कोई लालच नहीं है। लेकिन पार्टी अगर ऐसा फैसला करेगी तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह इस वक्त राज्यसभा के सांसद हैं। वे पूर्व में गुजरात के गृह मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने यहां यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र है। जबकि कांग्रेस में ऐसा नहीं है। पीएम मोदी इसे आगामी चुनावी मुद्दा बनाने जा  रहे हैं जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है वह देश में लोकतंत्र कैसे ला सकते हैं।

सुषमा स्वराज नहीं लड़ना चाहती 2019 चुनाव

एक तरफ जब अमित शाह आगामी चुनाव में मैदान में कूदने की तैयारी बना रहे हैं तो उसी वक्त विदेश मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई है।

उल्लेखनीय है कि ऐसी कई खबरें पहले सुर्खियों में रही हैं जिनमें बीजेपी आगामी चुनावों में कई नेताओं की टिकट काटने की तैयारी कर रही है। उनमें सुषमा स्वराज का नाम भी उछला था। लेकिन इससे पहले ही सुषमा चुनाव ना लड़न की इच्छा के बारे में बताकर इमोशनल कार्ड खेल दिया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है