JNU में 'भारत तेरे टुकड़े हो एक हजार, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह' के नारे लगाने वाले होंगे जेल के अंदर: अमित शाह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 16:51 IST2020-01-12T16:51:22+5:302020-01-12T16:51:22+5:30
गृहमंत्री अमित शाह ने कि कहा कि CAA पर भाजपा एक जन जागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ये जन जागरण अभियान भाजपा इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट ये सभी इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं।

JNU में 'भारत तेरे टुकड़े हो एक हजार, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह' के नारे लगाने वाले होंगे जेल के अंदर: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार (12 जनवरी) को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए, उन्होंने नारे लगाए 'भारत तेरे टुकड़े हो एक हजार, इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह'। उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं डालना चाहिए? शाह ने कहा कि जो देश विरोधी नारे लगाएगा उसका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा।
बता दें कि नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के समर्थन में यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। शाह ने कि कहा कि CAA पर भाजपा एक जन जागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि ये जन जागरण अभियान भाजपा इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी, केजरीवाल, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट ये सभी इकट्ठा होकर देश को गुमराह कर रहे हैं।
Home Minister Amit Shah: JNU mein kuch ladko ne Bharat virodhi naare lagaye, unhone naare lagaye 'Bharat tere tukde ho ek hazar, inshallah inshallah'. Unko jail main daalna chahiya ya nahi daalna chahiye? Jo desh virodhi naare lagaega uska sthan jail ki saalakhon ke peeche hoga. pic.twitter.com/85yPBZnyS2
— ANI (@ANI) January 12, 2020
शाह ने कहा कि आज मैं बताने आया हूं कि CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ और कांग्रेस पार्टी ने देश का बंटवारा धर्म के आधार पर किया। बंटवारे के समय पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइ को भारत आना था, मगर उस समय स्थिति सही नहीं होने के कारण वहां वो रह गए।
जानिए क्या कहा अमित शाह ने
- हमारे देश के सभी नेताओं ने आश्वासन दिया कि आप अभी वहां रह जाइए और आप जब भी कभी भारत आएंगे तो आपका स्वागत किया जाएगा, भारत आपको नागरिकता देगा।
- 2 जुलाई 1947 को महात्मा गांधी जी ने कहा- जिन लोगों को पाकिस्तान से भगाया गया, जो पाकिस्तान में रह गए हैं उनको पता होना चाहिए कि वो भारत के नागरिक थें, जब भी भारत में आना चाहते हैं भारत उनको नागरिकता देगा।
- आज सारे कांग्रेसी पूरे देश में CAA का विरोध कर रहे हैं। जो गांधी जी ने कहा था, राहुल बाबा आप गांधी जी की भी नहीं सुनोगे। महत्मा गांधी जी को तो कबका आपने छोड़ दिया है।