लाइव न्यूज़ :

क्या CM योगी राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य होंगे! जानिए अमित शाह ने क्या दिया जवाब 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 11:29 IST

अमित शाह ने इस बात को भी खारिज कर दिया जिसके तहत यह कहा जा रहा था कि अमित शाह खुद इस ट्रस्ट के सदस्य होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राम मंदिर निर्माण पर कुछ भी खर्च नहीं करेगी। ट्रस्ट को ही समाज से दान लेकर मंदिर का निर्माण करना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट का गठन कर मंदिर निर्माण करने का आदेश दिया था।अमित शाह ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें सारी प्रक्रिया तीन महीने के भीतर करने का आदेश दिया है और मेरा मानना है कि हम ऐसा करने में सक्षम हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलावर को एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की देखरेख करने वाले ट्रस्ट में एक भी सदस्य भारतीय जनता पार्टी के नहीं होंगे। दरअसल, जब अमित शाह से यह पूछा गया कि क्या यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य होगें तो उन्होंने यह जवाब दिया। 

इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी खारिज कर दिया जिसके तहत यह कहा जा रहा था कि अमित शाह खुद इस ट्रस्ट के सदस्य होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राम मंदिर निर्माण पर कुछ भी खर्च नहीं करेगी। ट्रस्ट को ही समाज से दान लेकर मंदिर का निर्माण करना होगा। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट का गठन कर मंदिर निर्माण करने का आदेश दिया था। एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें सारी प्रक्रिया तीन महीने के भीतर करने का आदेश दिया है और मेरा मानना है कि हम ऐसा करने में सक्षम हैं। अमित शाह के अनुसार राममंदिर के निर्माण की सारी प्रक्रिया अगले तीन महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की योजना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटाए जाएं। यह जानकारी संगठन के एक सीनियर अधिकारी ने दी है। 

टॅग्स :अमित शाहराम मंदिरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील