लाइव न्यूज़ :

संसद में अमित शाह ने बोला झूठ, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Updated: September 18, 2019 10:56 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि फारुख अब्दुल्ला को ना तो हिरासत में लिया गया है और ना ही गिरफ्तार किया गया है वे मौज-मस्ती कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के अनुसार अमित शाह ने संसद में झूठ बोला है जो विशेषाधिकार हनन का गंभीर मामला है.विशेषाधिकार हनन से पहले कांग्रेस सहयोगियों से चर्चा करेगी.

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों से चर्चा कर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर बनाये जाने वाली रणनीति पर फैसला करेगी.

उल्लेखनीय है कि संसद के बजट अधिवेशन के दौरान अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय जब लोकसभा में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य फारुख अब्दुल्ला को  लेकर सवाल उठा था उस समय सदन के पटल पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि फारुख अब्दुल्ला को ना तो हिरासत में लिया गया है और ना ही गिरफ्तार किया गया है वे मौज-मस्ती कर रहे हैं, हम उन्हें कनपटी पर बंदूक रखकर सदन में नहीं ला सकते.

लेकिन प्रशासन द्वारा अब यह सार्वजनिक किये जाने के बाद कि फारुख अब्दुल्ला को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है, कांग्रेस इसे सीधा-सीधा विशेषाधिकार हनन का मामला मानती है क्योंकि कांग्रेस के अनुसार अमित शाह ने संसद में झूठ बोला है जो विशेषाधिकार हनन का गंभीर मामला है.

गौरतलब है कि फारुख अब्दुल्ला को लेकर सांसद वायको ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर की है जिस पर अभी फैसला आना बाकी है, समझा जाता है कि कांग्रेस की रणनीति इस फैसले की रोशनी में तैयार होगी. 

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया