लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह की सेहत में सुधार, जल्द होंगे AIIMS से डिस्चार्ज, कोविड-19 बीमारी के बाद हुए थे भर्ती

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 29, 2020 16:58 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने दो अगस्त को जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 14 अगस्त को अमित शाह ने कहा था कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अमित शाह ठीक हैं और अस्पताल से अपना कामकाज कर रहे हैं।अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए AIIMS में भर्ती करवाया गया था।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने गृह मंत्री अमित शाह की सेहत को लेकर सूचना जारी किया है। एम्स ने कहा है कि अमित शाह की सेहत पहले से बेहतर है। वह रिकवर कर चुके हैं, बहुत जल्द उन्हें अस्पताल में डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। ये जानाकारी एम्स ने 29 अगस्त को दी है। एम्स की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अमित शाह ठीक हैं और अस्पताल से अपना कामकाज कर रहे हैं। अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए नई दिल्ली के एम्स में 18 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने 18 अगस्त को बताया था कि थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद अमित शाह को एम्स भर्ती कराया गया है। बयान में कहा गया था कि गृह मंत्री अमित शाह को पिछले तीन चार दिन से थकान और शरीर में दर्द की शिकायत थी। उनकी कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। उन्हें कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। वह ठीक हैं और अस्पताल से अपना कामकाज कर रहे हैं।

इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अमित शाह का उपचार हुआ था। 14 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन वह घर पर पृथक-वास करेंगे।

अमित शाह ने दो अगस्त को ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

टॅग्स :अमित शाहएम्सकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं