लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने कही दिल की बात, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से है उन्हें एक शिकायत

By भाषा | Updated: August 11, 2019 22:23 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू का दृढ़ता से यह मानना था कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह उपराष्ट्रपति के रूप में नायडू के अब तक के कार्यकाल पर आधारित उनकी पुस्तक ‘लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग’ के विमोचन के मौके पर एक कार्यंक्रम में मौजूद थे। अमित शाह ने कहा कि वह (नायडू) सत्तापक्ष के लोगों से कुछ ज्यादा सख्ती से पेश आते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से एक ‘‘छोटी सी शिकायत’’ है कि वह (नायडू) सत्ता पक्ष के लोगों से कुछ ज्यादा सख्ती से पेश आते हैं। उपराष्ट्रपति के रूप में नायडू के दो साल के (अब तक के) कार्यकाल पर आधारित उनकी पुस्तक ‘लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग’ के विमोचन के मौके पर यहां एक कार्यंक्रम में मौजूद शाह ने यह कहा।अमित शाह ने कहा कि उन्हें नायडू से ‘‘एक छोटी सी शिकायत’’ है कि वह (नायडू) सत्तापक्ष के लोगों से (राज्य सभा में) कुछ ज्यादा सख्ती से पेश आते हैं और हर मंत्री (उच्च सदन में) उनसे डरते हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कहा कि उनका दृढ़ता से यह मानना था कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश को कोई फायदा नहीं था।उन्होंने कहा, ‘‘मैं दृढ़ था कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना चाहिए...अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा और वह विकास के पथ पर अग्रसर होगा।’’

टॅग्स :अमित शाहएम. वेकैंया नायडूगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया