लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कश्मीर के हालात पर उठाए हैं सवाल, तो सुनें- जवाहरलाल नेहरू हैं इसके कारणः अमित शाह

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 24, 2019 15:03 IST

अमित शाह जम्मू एवं कश्मीर को लेकर कहा कि यह भाजपा का संकल्प है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे हमसे नहीं ले सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा, 'जहां हुए बालिदन मुखर्जी (भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी), वो कश्मीर हमारा है।'

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार (24 फरवरी) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। वह पुलवामा में हुए आतंकी हमले के ठीक 10वें दिन राज्य के दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने न केवल अपने विरोधियों पर हमला किया बल्कि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम जोड़कर एक नया नारा दिया ।

अमित शाह जम्मू एवं कश्मीर को लेकर कहा कि यह भाजपा का संकल्प है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे हमसे नहीं ले सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा, 'जहां हुए बालिदन मुखर्जी (भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी), वो कश्मीर हमारा है।'

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर के हालात पर सवाल उठाए हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर आज कश्मीर के बारे में सवाल उठ रहे हैं, तो यह आपके परनाना जवाहरलाल नेहरू के कारण है। जब हमारी सेना पीओके को जीतने जा रही थी, तो उन्हें रोकने वाले कौन थे? वह जवाहरलाल नेहरू थे।

शाह ने कहा कि कांग्रेस, NC और PDP ये परिवारवादी पार्टियां है। इन्होंने जम्मू कश्मीर के विकास की बजाय अपने विकास के लिए काम किया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार के समय 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत मात्र 98 हजार करोड़ रुपये दिए गए थे। लेकिन, मोदी सरकार ने 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए दिए। 

आगे उन्होंने कहा कि जिस गठबधंन का कोई नेता नहीं है, कोई नीति नहीं है, वो देश का भला नहीं कर सकते हैं। ये गठबंधन नहीं बल्कि मिलावट करने वालों की टोली है, परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों की टोली है। 

अमित शाह ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इसमें आतंकियों के प्रति कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। 2014 में जबसे मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने। तबसे अबतक जम्मू कश्मीर की स्थिति में आमूल चूल परिवर्तन लाने का काम हमारी सरकार ने किया है।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जवाहरलाल नेहरूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं