लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार का एक और ऐलान, महिला जनधन खाताधारकों को 500 रुपये की दूसरी किस्त सोमवार से उपलब्ध

By भाषा | Updated: May 2, 2020 15:44 IST

कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे ऐसी महिलाएं जिनके जनधन खाते का आखिरी अंक शून्य और एक है उनके खातों में यह पैसा चार मई को डाला जाएगा। ऐसी महिलाएं जिनके जनधन खाते का आखिरी अंक शून्य और एक है उनके खातों में यह पैसा चार मई को डाला जाएगा।

नयी दिल्ली:महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी।

वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने शनिवार को ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) महिला खाताधारकों के बैंक खातों में मई माह की किस्त भेज दी गई है।’’ उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक सारिणी जारी की गई है। उसी के हिसाब से वे बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाकर पैसा निकालें। इस पैसे को एटीएम से भी निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं में भीड़ न जुटे इसलिए इस राशि का स्थानांतरण पांच दिन की अवधि में किया जाएगा। इससे सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने में मदद मिलेगी। तय सारिणी के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनके जनधन खाते का आखिरी अंक शून्य और एक है उनके खातों में यह पैसा चार मई को डाला जाएगा। जिनके खातों का आखिरी अंक दो और तीन है, वे पांच मई को अपने खातों से पैसा निकाल सकती हैं।

छह मई को चार और पांच अंतिम अंक और आठ मई को छह और सात अंतिम अंक की महिला लाभार्थियों के खातों में यह पैसा डाला जाएगा। ऐसी महिलाएं जिनके जनधन खाते का आखिरी अंक शून्य और एक है उनके खातों में यह पैसा चार मई को डाला जाएगा। किसी आपात स्थिति में महिला खाताधारक तत्काल यह पैसा निकाल सकेंगी। 11 मई के बाद वे कभी भी अपनी सुविधानुसार यह पैसा निकाल सकेंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?