लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्राः सेना की हरी झंडी, 28 जून से आरंभ होने की उम्मीद, जानें सबकुछ...

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 5, 2021 13:31 IST

अमरनाथ यात्रा के 28 जून को आरंभ होकर करीब दो महीनों तक चलना है। यह सच है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए किसी भी मार्ग पर व्यवस्थाएं अभी तक आरंभ ही नहीं हो पाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार व अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की ओर से कोई संकेत अभी तक नहीं दिया गया है।निर्देशों के बाद अमरनाथ यात्रा के प्रति उम्मीद जगने लगी है।अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड भी अमरनाथ यात्रा को संपन्न करवाने के लिए तैयार होने लगा है।

जम्मूः प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वालों के लिए खुशी की बात यह है कि सेना ने भी अमरनाथ यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है।

यही नहीं गंदरबल व अनंतनाग प्रशासन ने उन सभी लोगों को जल्द से जल्द वेक्सीनेशन करवाने का निर्देश दिया है जो यात्रा की व्यवस्था से जुड़े होते हैं। इन घटनाक्रमों से अमरनाथ यात्रा के शुरू होने की उम्मीद तो बढ़ी है पर प्रदेश सरकार व अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की ओर से कोई संकेत अभी तक नहीं दिया गया है।

हालांकि इस बार यात्रा के 28 जून को आरंभ होकर करीब दो महीनों तक चलना है। यह सच है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए किसी भी मार्ग पर व्यवस्थाएं अभी तक आरंभ ही नहीं हो पाई हैं। न ही यात्रा पंजीकरण हो सका है। आनलाइन यात्रा पंजीकरण को 5-6 दिनों के बाद बंद कर दिया गया था।

लेकिन अब सेना अमरनाथ यात्रा के लिए अपने आपको तैयार बता रही है। साथ ही कश्मीर में उन लोगों को जल्द वेक्सीन लगवा लेने के निर्देश जारी किए गए हैं जो अमरनाथ यात्रा में टेंट लगाते हैं, लंगर लगाते हैं और पिट्ठू तथा खच्चरों की सेवाएं देते हैं। इन निर्देशों के बाद अमरनाथ यात्रा के प्रति उम्मीद जगने लगी है।

सूत्रों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड भी अमरनाथ यात्रा को संपन्न करवाने के लिए तैयार होने लगा है। और अगर इन सूत्रों पर विश्वास करें तो वह यात्रा अवधि को 15 से 30 दिनों की करना चाहता है ताकि लोगों की आस्था को ठेस भी न पहुंचे और कोरोना के खतरे से भी बचा जा सके। फिलहाल श्राइन बोर्ड का कोई भी अधिकारी आन रिकार्ड बोलने को राजी नहीं था।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरमनोज सिन्हाकोविड-19 इंडियागृह मंत्रालयभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया