लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा में की ‘प्रथम पूजा’

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 जून श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ की ‘प्रथम पूजा’ की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूजा अर्चना के दौरान हवन भी किया गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भवगान शिव की ‘प्रथम पूजा’ का आयोजन करता है ताकि वार्षिक यात्रा शांतिपूर्ण रहे।

कुमार ने कहा कि इस साल कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है लेकिन श्राइन बोर्ड रीति रिवाजों के तहत सभी धार्मिक आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा, “भगवान शिव इस कठिन समय में लोगों की शक्ति का स्रोत हैं। उनकी कृपा से हम इस स्वास्थ्य आपदा से उबर जाएंगे और मानव कल्याण के लिए काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह