लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने बटाला मामले को लेकर दो असंतुष्ट मंत्रियों पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 7, 2021 01:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह सितंबर मंत्रिमंडल के अपने दो असंतुष्ट मंत्रियों द्वारा बटाला को पंजाब के नए जिले के रूप में घोषित करने की मांग के दो दिन बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले से ही विचाराधीन है और विभिन्न मुद्दों पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले चार मंत्रियों में शामिल तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को बटाला को राज्य का नया जिला बनाने को लेकर उनसे मुलाकात की मांग की थी। बाजवा और रंधावा द्वारा उठाई गई मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने कांग्रेस के एक अन्य नेता से भी उन्हें इसी तरह का निवेदन मिला था और वह इस मामले को देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों मंत्रियों ने मांग की थी कि बटाला को पंजाब का 24वां जिला घोषित किया जाए। वर्तमान में बटाला गुरदासपुर जिले का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि बटाला के निवासियों ने भी सार्वजनिक रूप से अपने क्षेत्र से एक नए जिले की मांग उठाई है। दोनों मंत्रियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे मेरे पास आते और इसके बारे में बात करते, तो मैं उन्हें बता देता कि मैं पहले से ही इस मामले को देख रहा हूं और इस संबंध में उनसे सलाह भी लेता।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने 11 अगस्त को एक पत्र के माध्यम से बटाला को जिला का दर्जा देने की मांग की थी और बटाला के ऐतिहासिक महत्व तथा गुरु नानक देव के साथ इसके संबंध का हवाला दिया था, जिन्होंने 1487 में यहां माता सुलखनी से शादी की थी।

इस बीच, प्रताप बाजवा ने कहा कि वह अमरिंदर सिंह के आभारी हैं कि वह बटाला को पंजाब का 24वां जिला घोषित करने के विषय पर विचार कर रहे हैं। बाजवा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बटाला के लोग लंबित मांग पर जवाब के लिए सरकार के अनुकूल फैसले की उम्मीद कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के इतिहास और संस्कृति में बटाला के महत्व और जनता की भावनओं से अवगत हैं। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने से पहले वह विभिन्न हितधारकों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए