यमुना सिटी में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों का आवंटन

By भाषा | Published: August 17, 2021 11:12 AM2021-08-17T11:12:08+5:302021-08-17T11:12:08+5:30

Allotment of flats in Yamuna City on first come and first serve basis | यमुना सिटी में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों का आवंटन

यमुना सिटी में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर फ्लैटों का आवंटन

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना सिटी में बने हुए फ्लैटों की आवासीय योजना शुरू की है। इसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा जबकि व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की योजना जल्द आएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहायशी प्लॉटों की योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 22-डी में यह योजना निकाली गई है। फ्लैट बनकर तैयार हैं। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा। इस योजना में दो तरह के 54.75 वर्ग मीटर और 99.86 वर्ग मीटर के फ्लैट हैं। उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण सेक्टर-18 में व्यावसायिक भूखंडों की योजना लाएगा। इसके अलावा आवासीय भूखंडों की योजना भी लायी जाएगी। इसके लिए भी नियोजन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Allotment of flats in Yamuna City on first come and first serve basis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे