लाइव न्यूज़ :

सपा से गठबंधन हमारी प्राथमिकता : शिवपाल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:57 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 19 नवंबर वरिष्ठ समाजवादी नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन को अपनी प्राथमिकता बताया है।

शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने के लिए वह अन्य दलों से गठबंधन करेंगे।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन उनकी प्राथमिकता में है।

शिवपाल का यह बयान सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाल के उस बयान के परिप्रेक्ष्य में खासा महत्वपूर्ण है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सपा से तालमेल करती है तो सत्ता में आने पर वह शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे।

शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी का संगठन प्रदेश के सभी 75 जिलों में तैयार है। उनकी पार्टी का वजूद बना रहेगा और वहां सपा के साथ-साथ अन्य पार्टियों से भी गठबंधन करेंगे।

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकारों ने जनता से जो भी वादे किए थे वे सब खोखले निकले। भाजपा सरकार का एक भी फैसला देश हित में नहीं रहा इससे जनता बहुत दुखी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल के बीच सरकार तथा संगठन पर वर्चस्व को लेकर तल्ख़ियां बहुत बढ़ गई थीं। सपा के सत्ता से बाहर होने के बाद शिवपाल ने सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के रूप में एक अलग पार्टी बना ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO