लाइव न्यूज़ :

सभी दलों को संसद की पवित्रता और महान परंपरा को बनाने रखने के लिये साथ आना चाहिएः प्रसाद

By भाषा | Updated: November 25, 2019 15:01 IST

विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की।’’

Open in App
ठळक मुद्देसदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इडेन और प्रतापन ने बड़ा पोस्टर ले रखा था जिस पर ‘स्टॉप मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी’ लिखा था।

भाजपा ने सोमवार को लोकसभा में हंगामा करने वाले कांग्रेस सांसदों के आचरण की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि सभी दलों को संसद की पवित्रता और महान परंपरा को बनाने रखने के लिये साथ आना चाहिए।

विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की।’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र मुद्दे पर लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस सदस्यों के भारी हंगामे और पार्टी के दो सदस्यों हिबी इडेन एवं टी एन प्रतापन तथा मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की के बाद सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते और पोस्टर लिए हुए आसन के निकट पहुंच गए। इडेन और प्रतापन ने बड़ा पोस्टर ले रखा था जिस पर ‘स्टॉप मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी’ लिखा था।

प्रश्नकाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूरक प्रश्न पूछने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने प्रश्न पूछने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है। ऐसे में प्रश्न पूछने का कोई मतलब नहीं है।’’ विधि मंत्री ने जोर दिया कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा..शिवसेना गठबंधन को देवेन्द्र फड़नवीस के नेतृत्व में बहुमत मिला लेकिन कांग्रेस ने शिवसेना से हाथ मिलाकर इसे चुराने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह ‘‘राजनीतिक लालच और अवसरवाद’’ है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी