लाइव न्यूज़ :

सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जाएगी रेलवे भर्ती परीक्षा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि 1.4 लाख पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करने हुए आयोजित की जाएगी जिसमें 2.44 करोड़ अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इसने कहा कि अभ्यर्थियों को एक घोषणा पर हस्ताक्षर करने होंगे कि वे परीक्षा में बैठने के लिए फिट हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि परीक्षा का पहला चरण 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होगा। अगले चरण की परीक्षा 28 दिसंबर से मार्च 2021 तक चलेगी। तीसरे चरण की परीक्षा जून 2021 के अंत तक चलेगी।

रेलवे बोर्ड के मानव संसाधन महानिदेशक आंनद एस खाटी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभ्यर्थियों के लिए बीमारी मुक्त होने का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना संभव नहीं है, उन्हें एक घोषणापत्र देना होगा कि वे परीक्षा में बैठने के लिए फिट हैं और कोविड-19 से पीड़ित नहीं हैं।’’

खाटी ने कहा, ‘‘परीक्षा केंद्र आने पर अभ्यर्थियों की थर्मो गन से जांच की जाएगी। यदि शरीर का तापमान सीमा से अधिक हुआ तो उम्मीदवार की परीक्षा पुन: निर्धारित की जाएगी। यह सुरक्षा का मामला है। अभ्यर्थियों को मुख्यत: ऐसे केंद्र दिए गए हैं जो उनके राज्य में हैं या जहां तक यात्रा करने में कम से कम समय लगे, खासकर महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों का विशेष ध्यान रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच