लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा-सोशल मीडिया पर आने वाले सभी सरकारी निर्देश अवैध

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 30, 2019 17:55 IST

कश्मीर में अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किए जाने के बाद पैदा हालात में लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो सरकारी आदेश नजर आ रहे हैं, वे अवैध हैं। उन्हें सरकार ने जारी नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले करीब 4 दिनों से कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर और संविधान की धारा 35-ए को हटाए जाने संबंधी फैसले लिए जाने के बारे में सोशल मीडिया पर फैले संदेशों को अवैध करार दिया। मंगलवार को धारा 35-ए और कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती से संबंधित खबरों को खारिज करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह सिर्फ अफवाहें हैं।

पिछले करीब 4 दिनों से कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर और संविधान की धारा 35-ए को हटाए जाने संबंधी फैसले लिए जाने के बारे में सोशल मीडिया पर फैले संदेशों को अवैध करार देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हालात को थामने की कोशिश तो की है पर मलिक के इस बयान के बाद कई राजनीतिक दलों ने सवाल दागा है कि चार दिनों से अफवाहबाज सारे राज्य की जनता की जान सांसत में डाले हुए हैं तो सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई उनके खिलाफ क्यों नहीं की।

कश्मीर में अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किए जाने के बाद पैदा हालात में लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो सरकारी आदेश नजर आ रहे हैं, वे अवैध हैं। उन्हें सरकार ने जारी नहीं किया है।

मंगलवार को धारा 35-ए और कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती से संबंधित खबरों को खारिज करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह सिर्फ अफवाहें हैं। आज यहां एसकेआईसीसी में एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ सरकारी आदेश लगातार वायरल हो रहे हैं। यह सभी ऐसे कोई आदेश सरकार ने जारी नहीं किए हैं। यहां सिर्फ कुछ तत्व अफवाहें फैला रहे हैं ताकि यहां का माहौल खराब हो।

मलिक ने कहा कि कश्मीर में अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं। उन्होंने कहा कि लाल चौक में कोई मामूली सी घटना होती है और राजभवन में खबर पहुंचती है कि वहां बम धमाका हो गया है। जब जांच की जाती है तो वहां स्थिति सामान्य होती है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

मलिक के इस बयान के बाद कई राजनीतिक दलों ने मलिक के खिलाफ मोर्चा खोला है। नेकां के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग रखते हुए कहा है कि चार दिनों से अफवाहबाज जम्मू कश्मीर की जनता की जान सांसत में डाले हुए थे और सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई ही नहीं की है।

टॅग्स :सत्यपाल मलिकजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी