लाइव न्यूज़ :

अलका लाम्बा ने नतीजों से पहले किया ट्वीट, बताया बेटे ने कहा- 'हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे, हम होंगे कामयाब...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 08:23 IST

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को आसानी से जीत मिलने की संभावना जताई गई है। अलका लाम्बा ने 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीती थीं।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से चांदनी चौक विधानसभा सीट के नतीजे पर सबकी नजर रहेगी। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा ने नतीजों से पहले ट्वीट कर कहा है, हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे'। अलका लाम्बा ने अपने बेटे से बातचीत को लेकर ट्वीट किया है। अलका लाम्बा ने लिखा, ''हृतिक (मेरा बेटा) : माँ चिंता मत करना, हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे।'' चांदनी चौक विधानसभा सीट से अलका लाम्बा के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता  हैं। 

अलका ने एक अन्य ट्वीट में कहा-हम होंगे कामयाब। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में  AAP को मिली थीं 67 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीव, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अलका लांबाआम आदमी पार्टीचांदनी चोकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया