अलका लाम्बा ने नतीजों से पहले किया ट्वीट, बताया बेटे ने कहा- 'हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे, हम होंगे कामयाब...'

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2020 08:23 AM2020-02-11T08:23:11+5:302020-02-11T08:23:11+5:30

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है।

Alka Lamba tweet we will win before Delhi Assembly Election result chandni chowk aap congress bjp | अलका लाम्बा ने नतीजों से पहले किया ट्वीट, बताया बेटे ने कहा- 'हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे, हम होंगे कामयाब...'

अलका लाम्बा ने नतीजों से पहले किया ट्वीट, बताया बेटे ने कहा- 'हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे, हम होंगे कामयाब...'

Highlightsदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को आसानी से जीत मिलने की संभावना जताई गई है। अलका लाम्बा ने 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीती थीं।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से चांदनी चौक विधानसभा सीट के नतीजे पर सबकी नजर रहेगी। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा ने नतीजों से पहले ट्वीट कर कहा है, हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे'। अलका लाम्बा ने अपने बेटे से बातचीत को लेकर ट्वीट किया है। अलका लाम्बा ने लिखा, ''हृतिक (मेरा बेटा) : माँ चिंता मत करना, हम जीत नहीं रहे तो हम हार भी नहीं रहे।'' चांदनी चौक विधानसभा सीट से अलका लाम्बा के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता  हैं। 

अलका ने एक अन्य ट्वीट में कहा-हम होंगे कामयाब। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में  AAP को मिली थीं 67 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीव, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 
 

Web Title: Alka Lamba tweet we will win before Delhi Assembly Election result chandni chowk aap congress bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे