कासगंज हिंसा: अलीगढ़ आईजी की लोगों से अपील, अफवाहों पर ध्यान ना दें

By भारती द्विवेदी | Published: January 29, 2018 09:32 PM2018-01-29T21:32:08+5:302018-01-29T21:57:59+5:30

सोशल मीडिया में राहुल उपाध्याय नाम के एक युवक की भी घायल होने की बात कही जा रही थी।

Aligarh IG appeals people to ignore rumors | कासगंज हिंसा: अलीगढ़ आईजी की लोगों से अपील, अफवाहों पर ध्यान ना दें

कासगंज हिंसा: अलीगढ़ आईजी की लोगों से अपील, अफवाहों पर ध्यान ना दें

कासगंज हिंसा मामले में अलीगढ़ रेंज के आईजी संजीव गुप्ता ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। आईजी संजय गुप्ता ने कहा है- 'तिरंग यात्रा के दौरान क्या हुआ, क्या उनलोगों ने जानबूझकर यात्रा रोकी या उन्हें रोका गया इसकी अभी जांच चल रही है। तब तक लोगों से मेरी अपील है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें।'


बता दें कि 26 जनवरी के दिन कासगंज में भड़की हिंसा में हुई गोलीबारी में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर चंदन की मौत के बाद जिसे नाम की जिक्र हो रहा था वो नाम राहुल उपाध्याय का था। सोशल मीडिया में राहुल उपाध्याय नाम के एक युवक की भी घायल होने की बात कही जा रही थी। सोमवार को सोशल मीडिया पर राहुल की मौत की अफवाह फैली थी। जिसके बाद अलीगढ़ रेंज के आईजी संजीव गुप्ता ने इस खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि राहुल उपाध्याय जिंदा है। हमने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Web Title: Aligarh IG appeals people to ignore rumors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे