हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ लेनेवाले लोगों के लिए अलर्ट, प्रदेश के 5 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

By अनिल शर्मा | Published: January 12, 2022 10:30 AM2022-01-12T10:30:17+5:302022-01-12T10:39:17+5:30

हिमाचल में मंगलवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जबकि एक सप्ताह से अधिक समय तक भारी बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान साफ ​​​​हो गया।

alert people enjoying snowfall in manali avalanche warning in 5 districts of the state himachal | हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ लेनेवाले लोगों के लिए अलर्ट, प्रदेश के 5 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ लेनेवाले लोगों के लिए अलर्ट, प्रदेश के 5 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Highlightsहिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान ने हिमाचल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की हैयात्रा करनेवाले लोगों को कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने अलर्ट किया है

मनालीः यहां के हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) ने हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों लाहौल और स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला सहित 24 स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

अलर्ट के मद्देनजर संबंधित जिला प्रशासन ने लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। एसएएसई ने अटल टनल, कोकसर, बटाल, काजा, ताबो, सुमडो, कल्पा, करछम, सांगला, चितकुल, नारकंडा और ठियोग के दक्षिण और उत्तरी पोर्टल सोलंग नाले में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

हिमस्खलन जलोरी दर्रा, नेहरूकुंड, पलचन-कोठी, रोहतांग दर्रा, सिस्सू, टांडी, केलांग, दारचा और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है। किलार, बरवास, गहर, कलावां, रानीकोट और मणिमहेश मार्ग भी हिमस्खलन की चपेट में हैं। कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने यात्रा करनेवाले लोगों से कहा है कि मौसम का जायजा लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं। 

इस बीच, हिमाचल में मंगलवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जबकि एक सप्ताह से अधिक समय तक भारी बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान साफ ​​​​हो गया। आदिवासी लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक मुख्यालय केलांग में तापमान -15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार रात के तापमान की तुलना में 5 डिग्री कम है।

पड़ोसी किन्नौर के एक छोटे से पहाड़ी शहर कल्पा में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कस्बे में भी 14 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। मनाली में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और न्यूनतम -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुफरी (-3.5 डिग्री सेल्सियस), डलहौजी (-1.4 डिग्री सेल्सियस) और भुंटर (-0.1 डिग्री सेल्सियस) सहित तीन अन्य स्थानों में उप-शून्य तापमान दर्ज किया गया। चाय के शहर पालमपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

इस बीच, किन्नौर के सांगला में 7.5 सेंटीमीटर, पूह में 6 सेंटीमीटर, मूरंग में 5.1 सेंटीमीटर और गोंधला में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

शिमला मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि निचले पहाड़ों और मैदानी इलाकों में गुरुवार तक घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को मौसम संबंधी घटनाओं में दो लोगों की मौत भी हो गई।

Web Title: alert people enjoying snowfall in manali avalanche warning in 5 districts of the state himachal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे