लाइव न्यूज़ :

अलकायदा सरगना जवाहरी ने सेना-सरकार को लेकर दी बड़ी धमकी, विदेश मंत्रालय ने कहा- इनको सीरियसली न लें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 11, 2019 19:04 IST

जवाहरी ने एक वीडियो जारी कर कश्मीर में सक्रिय मुजाहिद्दीनों से आह्वान किया था कि वे भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं ताकि भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाए और उसके सामने कामगारों और साजो-सामान की कमी खड़ी हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देखूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहरी की धमकी पर विदेश मंत्रालय ने पलटवार किया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि ऐसी धमकियां सुनते रहते हैं, इनको सीरियसली नहीं लेना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहरी की धमकी को लेकर जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया से कहा, ''ऐसी धमकियां जो हैं न.. हम सुनते रहते हैं, मुझे नहीं लगता इनको सीरियसली लेना चाहिए।'' उन्होंने आगे कहा, ''हमारे सुरक्षा बल अच्छी तरह से असलहा-बारूद जैसे साजो समाना से लैस हैं और हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में सक्षम हैं।''

बता दें कि जवाहरी ने एक वीडियो जारी कर कश्मीर में सक्रिय मुजाहिद्दीनों से आह्वान किया था कि वे भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं ताकि भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाए और उसके सामने कामगारों और साजो-सामान की कमी खड़ी हो जाए।

अल जवाहरी की धमकी वाला वीडियो अलकायदा की मीडिया विंग अल शबाब द्वारा जारी किया गया था। वीडियो का टाइटल था- ''कश्‍मीर को न भूलें।''

अलकायदा सरगना ने अपने संदेश में जो बातें कहीं उनसे स्पष्ट होता है कि भारत में आतंकी घटनाएं कराने में पाकिस्तान का बड़ा हाथ है। हालांकि, जवाहरी ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को अमेरिका का चापलूस कहा। जवाहिरी ने यह भी कहा कि पाक सेना और सरकार मुजाहिद्दीनों का विशेष राजनीतिक इस्‍तेमाल करने में रुचि रखती है। बाद में उन्‍हें उनके हाल पर छोड़ देती है या फिर उन पर अत्‍याचार करती है।'

बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि काम समय पर पूरा हो जाएगा। इस काम को पूरा होने की तिथि अक्टूबर 2019 तय की गई थी। उन्होंने ऐसी खबरों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा है कि कॉरिडोर का काम धीमी गति से चल रहा है।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया