लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' 3डी में भी होगी रिलीज

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:57 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म 'बेलबॉटम' 19 अगस्त को 2डी और 3डी प्रारूप में सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित 'बेलबॉटम' जासूसी पर बनी एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

अक्षय ने सोमवार को टि्वटर पर इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया। 53 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘19 अगस्त को रोमांच का पूरा अनुभव लें। बेलबॉटम 3डी में भी रिलीज हो रही है।’’

'बेलबॉटम' का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने मिलकर किया है।

फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने मिलकर लिखी है। बेलबॉटम की कहानी 1980 के दशक की है।

बेलबॉटम पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के कारण इसकी रिलीज की तारीख को टाल दिया गया था। महामारी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह पहली बड़ी हिन्दी फिल्म होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल