मालदीव के कुछ नेताओं की भारत विरोधी टिप्पणी पर भड़के अक्षय कुमार, कहा- 'हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 7, 2024 02:36 PM2024-01-07T14:36:00+5:302024-01-08T10:00:09+5:30

मालदीव के कुछ नेताओं द्वारा भारत पर की गई अनर्गल टिप्पणियों के बाद बॉलीवुड समेत कई क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी मालदीव के जाने माने लोगों द्वारा किए गए भारत विरोधी कमेंट के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं।

Akshay Kumar angry over anti-India remarks of some Maldivian leaders Lakshadweep Islands | मालदीव के कुछ नेताओं की भारत विरोधी टिप्पणी पर भड़के अक्षय कुमार, कहा- 'हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन...'

अक्षय कुमार (फाइल फोटो)

Highlights मालदीव के कुछ नेताओं की भारत विरोधी टिप्पणी पर भड़के अक्षय कुमारपूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने भी सुनाई खरी-खरी एक्स पर अब मालदीव ट्रेंड हो रहा है

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हलिया लक्षद्वीप दौरे के बाद भारत में मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना शुरू हो गई। बहुत सारे लोगों ने कहा कि हमें घूमने-फिरने के लिए मालदीव जैसी महंगी जगहों के बजाय लक्षद्वीप जाना चाहिए। इससे देश में पर्यटन का विकास भी होगा। सोशल मीडिया पर चलाई गई ये मुहिम मालदीव के कुछ नेताओं को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने भारत के बारे में सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बातें लिखीं। 

मालदीव के कुछ नेताओं द्वारा भारत पर की गई अनर्गल टिप्पणियों के बाद एक्स पर अब मालदीव ट्रेंड हो रहा है। लोग जहां अपनी मालदीव ट्रिप की टिकट कैंसिल कराकर स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे हैं वहीं बॉलीवुड समेत कई क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी मालदीव के जाने माने लोगों द्वारा किए गए भारत विरोधी कमेंट के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं।

इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम अक्षय कुमार का है। अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, "मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियाँ की गईं। आश्चर्य है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों का अन्वेषण करने का निर्णय लें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने भी एक्स पर लिखा, "एक उप मंत्री हमारे देश के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। मालदीव एक काफी हद तक गरीब देश है जो बड़े पैमाने पर महंगे पर्यटन पर निर्भर है और यहां 15% से अधिक पर्यटक भारत से आते हैं। भारत में बहुत सारे अनछुए खूबसूरत तटीय शहर हैं और उनमें से कई को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने का यह एक शानदार अवसर है।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया। मोदी ने समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं और अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने ‘उत्साहजनक अनुभव’ को साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। यह कितना उत्साहजनक अनुभव था!’ इसके बाद से ही लक्षद्वीप और ज्याद सुर्खियों में है।

Web Title: Akshay Kumar angry over anti-India remarks of some Maldivian leaders Lakshadweep Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे