लाइव न्यूज़ :

UP में हुई हिंसा पर बोले अखिलेश यादव- पश्चिम बंगाल के लोगों ने दंगा किया तो क्या कर रही थी सरकार

By भाषा | Updated: December 24, 2019 16:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में बुधवार 25 दिसंबर को जिस लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे उसे सपा सरकार के दौरान बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश ने लोकभवन के बारे में ही कहा कि बीजेपी सपा के काम को प्रधानमंत्री को दिखा रही है।सपा अध्यक्ष ने इलाज के दौरान मृत बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हाल में हुई हिंसा में पश्चिम बंगाल के लोगों का हाथ होने के उत्तर प्रदेश सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस वक्त सरकार क्या कर रही थी। हाल में बलात्कार की शिकार और फिर इलाज के दौरान जान गंवाने वाली लड़की के परिजनों से मिलने अखिलेश मंगलवार को यहां आए थे।

मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा ''सरकार कह रही है कि (सीएए के खिलाफ हिंसा करने के लिए) पश्चिम बंगाल के लोग आए थे.... तो आप क्या कर रहे थे। बंगाल से सूचना आ रही है कि कुछ लोगों ने कपड़े बदलकर आग लगाई थी।'' 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पिछले दिनों कहा था कि सीएए के खिलाफ प्रदेश में हिंसा भड़काने में 'बाहरी तत्वों' का हाथ था और इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मालदा से छह लोगों को पकड़ा गया है। अखिलेश ने कहा कि जितने भी भारतीय हैं, वे सीएए के खिलाफ हैं। भाजपा सच को मार देगी। सरकार मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए यह कानून लेकर आई है। 

लखनऊ स्थित लोकभवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बारे में अखिलेश ने कहा, ''हमारे मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने कुछ काम नहीं किया है। बीजेपी सपा का काम प्रधानमंत्री को दिखा रही है। हमें खुशी है कि पीएम समाजवादियों का काम देखने आ रहे हैं।'' 

मोदी कल लोकभवन में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लोकभवन को सपा सरकार के दौरान बनाया गया था। अखिलेश ने लोकभवन के बारे में ही कहा कि बीजेपी सपा के काम को प्रधानमंत्री को दिखा रही है। सपा अध्यक्ष ने इलाज के दौरान मृत बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की। उन्होंने इस प्रकरण में पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस पहले तो ऐसी नहीं थी। सरकार पुलिस को खराब कर रही है। हमने तो पुलिस को अच्छा बनाया था। कुछ भी हो, परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेशकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह