लाइव न्यूज़ :

फूलपुर में फूल मुरझा गया, घमंड टूटा, उम्मीद है अब भाषा बदलेगीः अखिलेश यादव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 15, 2018 15:59 IST

उत्तर प्रदेश में दोनों सीटों पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा। दोहराई कांग्रेस से दोस्ती की बात।

Open in App

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव में जीत के बावजूद ईवीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम सही होता और ईवीएम ने समय खराब नहीं किया होता तो सपा की जीत और भी ज्यादा बड़ी होती। अखिलेश यादव ने कांग्रेस से दोस्ती की बात भी दोहराई। फूलपुर में जीत पर अखिलेश ने कहा कि फूलपुर में फूल मुरझा गया, घमंड टूटा। उम्मीद है अब बीजेपी की भाषा बदलेगी। अखिलेश यादव गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः मुलायम-कांशीराम ने राम मंदिर आंधी में भी रोक दिया था बीजेपी का विजयरथ, माया-अखिलेश के लिए सबक

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। गोरखपुर सीट योगी आदित्यनाथ का गढ़ मानी जाती है वहीं फूलपुर सीट पर केशव प्रसाद मौर्य सांसद थे। इन दोनों सीटों पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इस जीत से उत्साहित सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कई ईवीएम जब चेक कराई गई तो उसमें वोट पहले से पड़े थे। ईवीएम से पूरा गुस्सा नहीं निकला, अगर बैलट पेपर होता तो आवाज सुनने को मिलती और गुस्सा पूरा निकलता।

दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मुलाकात की। अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मायावती के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उधर कांग्रेस से दोस्ती पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से संबंध हमारे अच्छे हैं और अच्छे बने रहेंगे। अखिलेश के बयानों में 2019 आम चुनाव के गठबंधन के संकेत मिल रहे हैं।

गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी चंडीगढ़ में रैली की। मायावती ने बीजेपी को दलित विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे दलितों, पिछड़ों की आवाज नहीं उठाने दी गई इसलिए मैंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। मायावती ने कहा बीजेपी सरकार में दलितों का शोषण जारी है।

टॅग्स :उपचुनाव 2018अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया