लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी का 15 अगस्त का भाषण आकाशवाणी ने 15 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया

By भाषा | Updated: August 19, 2019 12:47 IST

यह भाषण जापानी, जर्मन और स्पेनिश वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जिन 15 विदेशी भाषाओं में ईएसडी ने मोदी के भाषण का प्रसारण किया वे क्रमश: अरबी, बलूची, बर्मी, चीनी, दारी, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, पर्शियन, पश्तू, रूसी, सिंहला, स्वाहिली, थाई, तिब्बती और अंग्रेजी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआकाशवाणी के ईएसडी का विदेशी भाषा सेवाएं विभाग प्रधानमंत्री के भाषण की केवल मुख्य झलकियां ही प्रसारित करता था।प्रसार भारती ने आकाशवाणी के विदेशी सेवाएं प्रभाग के माध्यम से 15 विदेशी भाषाओं में अनुवाद कर प्रसारित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया पूरा भाषण आकाशवाणी ने पहली बार 15 विदेशी भाषाओं में अनुवाद कर अपने ‘विदेशी सेवाएं प्रभाग’ (एक्सटर्नल सर्विसेज डिवीजन...ईएसडी) के माध्यम से प्रसारित किया।

पिछले साल तक आकाशवाणी के ईएसडी का विदेशी भाषा सेवाएं विभाग प्रधानमंत्री के भाषण की केवल मुख्य झलकियां ही प्रसारित करता था। ईएसडी के निदेशक अमलान मजूमदार ने रविवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से दिया गया पूरा भाषण पहली बार प्रसार भारती ने आकाशवाणी के विदेशी सेवाएं प्रभाग के माध्यम से 15 विदेशी भाषाओं में अनुवाद कर प्रसारित किया।’’

यह भाषण जापानी, जर्मन और स्पेनिश वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जिन 15 विदेशी भाषाओं में ईएसडी ने मोदी के भाषण का प्रसारण किया वे क्रमश: अरबी, बलूची, बर्मी, चीनी, दारी, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, पर्शियन, पश्तू, रूसी, सिंहला, स्वाहिली, थाई, तिब्बती और अंग्रेजी हैं।

आकाशवाणी के महानिदेशक एफ शहरयार ने कहा कि इस पहल से भारत के संदेश को ज्यादा प्रभावी तरीके से विदेशी श्रोताओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मजूमदार ने बताया कि प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति की कोशिशों के फलस्वरूप इस साल ईएसडी पूरे भाषण का प्रसारण कर पाया।

उन्होंने बताया कि प्रसार भारती और आकाशवाणी के ईएसडी की योजना अगस्त माह में ही प्रधानमंत्री के मासिक संबोधन ‘‘मन की बात’’ का विदेशी भाषाओं में अनुवाद कर प्रसारित करने की भी है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया