लाइव न्यूज़ :

अंतर-राज्य नदी जल विवाद बिल को लेकर अकाली दल बीजेपी से नाराज, आज राज्यसभा, लोकसभा में होना है पेश

By हरीश गुप्ता | Updated: August 5, 2019 08:35 IST

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इस बिल के अस्तित्व में आ जाने पर विभिन्न राज्यों के बीच नदियों के जल बंटवारे को लेकर मौजूदा विवादों का तेजी से निपटारा हो सकेगा.

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को लोकसभा से पारित हो चुका यह बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाना है. विवाद के हल के लिए कई ट्रिब्यूनल्स की जगह केवल एक केंद्रीय ट्रिब्यूनल का गठन कर दिया जाएगा.

भाजपा के प्रमुख सहयोगी अकाली दल ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उसने अंतर-राज्य नदी जल विवाद (संशोधन) बिल प्रवर समिति को नहीं भेजा तो वह सत्तारूढ़ गठबंधन से बाहर हो जाएगी. उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा से पारित हो चुका यह बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाना है.

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इस बिल के अस्तित्व में आ जाने पर विभिन्न राज्यों के बीच नदियों के जल बंटवारे को लेकर मौजूदा विवादों का तेजी से निपटारा हो सकेगा. विवाद के हल के लिए कई ट्रिब्यूनल्स की जगह केवल एक केंद्रीय ट्रिब्यूनल का गठन कर दिया जाएगा. जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में संसद को बताया था कि नदी जल विवाद सुलझाने के लिए जिन नौ ट्रिब्यूनल्स का गठन किया गया था, उनमें से केवल चार ने अवार्ड का ऐलान किया था. इसमें भी 7 से 28 वर्ष तक का वक्त लगा. ब्यास जल विवाद समस्त जल विवादों में सबसे ऊपर है पंजाब की नदी ब्यास का जल विवाद, जिसे 33 वर्ष से फैसले का इंतजार है. कृष्णा, गोदावरी और नर्मदा के जल बंटवारे को लेकर विवाद भी बरसों से धधक रहा है. कावेरी जल विवाद 29 साल से चल रहा है.

अकाली दल की चिंता अकाली दल को यह चिंता है कि पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद के निपटारे के सारे अधिकार उनसे छिनकर केंद्रीय ट्रिब्यूनल के पास चले जाएंगे. जब अकाली दल से यह जानना चाहा गया कि बिल का लोकसभा में विरोध क्यों नहीं किया गया, तो एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि तब वह इसका महत्व नहीं समझ सके थे. नये बिल की धारा 12 पंजाब के लिए बेहद खतरनाक है, ''जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते. बिल प्रवर समिति की नहीं भेजा गया तो हम सरकार छोड़ देंगे. ''

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन