लाइव न्यूज़ :

अजमेर शरीफ दरगाह प्रमुख दीवान सैयद जैनुल ने किया CAA का समर्थन, कहा-देश के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 17:32 IST

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिशती दरगाह के के वंशज एवं वंशानुगत सज्जादानशीन खान ने एक बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने जिस नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित कर उसे क़ानूनी अमलीजामा पहनाया है वो किसी भी तरह से इस देश के मुसलामनों के विरुद्ध नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देदरगाह दीवान ने जामिया मिल्लिया की घटना पर दुःख व्यक्त किया केन्द्र सरकार से पुलिस को किसी भी शिक्षण संस्थान में बल इस्तेमाल ना करने के बारे में दिशानिर्देश जारी करने की अपील की है।

अजमेर दरगाह आध्यात्मिक प्रमुख दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने नागरिकता संशोधन कानून से उपजे विवाद पर कहा कि यह कानून किसी भी तरह से इस देश के मुसलामनों के विरुद्ध नहीं है और इस क़ानून से देश में रहने वाले किसी भी मुसलमान को डरने की ज़रूरत नहीं है, ना ही उन की नागरिकता को किसी भी प्रकार का ख़तरा है।

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिशती दरगाह के के वंशज एवं वंशानुगत सज्जादानशीन खान ने एक बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने जिस नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित कर उसे क़ानूनी अमलीजामा पहनाया है वो किसी भी तरह से इस देश के मुसलामनों के विरुद्ध नहीं है और इस क़ानून से भारत में रहने वाले किसी भी मुसलमान को डरने की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘परंतु देश में इस कानून को लेकर उपजे विवाद को और देश के मुस्लिमों में फैलाए जा रहे डर और भ्रम को दूर करने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, जनभावनाओं को देखते हुए केन्द्र सरकार को एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन करना चाहिए। यह कमेटी पूरे देश में लोगों से उनकी बात सुने, इस कानून के बारे में उनके डर, उनकी शिकायत को सुनकर एक तथ्यात्मक रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपे और सब लोगों की शंका और डर को दूर करे। दरगाह दीवान ने जामिया मिल्लिया की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार से पुलिस को किसी भी शिक्षण संस्थान में बल इस्तेमाल ना करने के बारे में दिशानिर्देश जारी करने की अपील की है। उन्होंने छात्रों से किसी भी स्थिति में क़ानून अपने हाथ में ना लेने की अपील की है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया