Ajit Pawar Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटे पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि

By अंजली चौहान | Updated: January 29, 2026 12:25 IST2026-01-29T12:19:21+5:302026-01-29T12:25:59+5:30

Ajit Pawar Funeral: उपमुख्यमंत्री और NCP के सीनियर नेता अजित पवार का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।

Ajit Pawar sons Parth and Jay lit the funeral pyre | Ajit Pawar Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटे पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि

Ajit Pawar Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटे पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि

Baramati: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। अजित पवार के बेटे ने उनके शव को मुखाग्नि दी है और इसकी के साथ उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। इस दौरान बारामती में पवार परिवार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई बड़े नेता शामिल रहे। 

66 वर्षीय पवार का 28 जनवरी की सुबह मुंबई से बारामती जाते समय एक चार्टर्ड प्लेन दुर्घटना में निधन हो गया। यह दुखद घटना तब हुई जब वह जिला पंचायत चुनावों के लिए प्रचार करने बारामती जा रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने उपमुख्यमंत्री के असामयिक निधन पर राजकीय अवकाश और तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

6 वर्षीय पवार की कल सुबह मुंबई से बारामती जाते समय एक चार्टर्ड प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह दुखद घटना तब हुई जब वह जिला पंचायत चुनावों के लिए प्रचार करने बारामती जा रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं। 

Web Title: Ajit Pawar sons Parth and Jay lit the funeral pyre

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे