बारामती में अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़...समर्थक और कार्यकर्ता पार्थिव देह देखकर रोने लगे?, भावुक करने वाला वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2026 14:59 IST2026-01-28T14:53:07+5:302026-01-28T14:59:04+5:30

Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़... समर्थक और कार्यकर्ता पार्थिव देह देखकर रोने लगे....

Ajit Pawar Plane Crash Crowd gathered hospital Baramati supporters workers crying seeing dead body emotional video Learjet 46 plane crashes AAIB investigate | बारामती में अस्पताल के बाहर उमड़ी भीड़...समर्थक और कार्यकर्ता पार्थिव देह देखकर रोने लगे?, भावुक करने वाला वीडियो

file photo

Highlightsबारामती में अस्पताल के बाहर भीड़ उमड़ गई। सुरक्षा में सुधार के उपाय भी सुझाता है। दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है।

हैदराबादः वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) बुधवार को बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे की जांच करेगा जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स’ द्वारा संचालित ‘लीयरजेट 46’ विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, चालक दल के सदस्यों सहित विमान में पांच लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एएआईबी की एक टीम दुर्घटनास्थल का दौरा करेगी और दुर्घटना की जांच करेगी। बारामती में अस्पताल के बाहर भीड़ उमड़ गई। 

भारतीय हवाई क्षेत्र में विमानों से संबंधित सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटना, गंभीर घटना या आकस्मिक घटना के रूप में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी एएआईबी की है। यह दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है और सुरक्षा में सुधार के उपाय भी सुझाता है। 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का क्षत विक्षत शरीर जब एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा तो तमाम नेता और समर्थक भी वहां पहुंच गए। उनके निधन की पुष्टि होते ही रोना-पीटना मच गया, कुछ लोगों ने हादसे की सीबीआई जांच की मांग भी की है। भावुक करने वाला वीडियो..

Web Title: Ajit Pawar Plane Crash Crowd gathered hospital Baramati supporters workers crying seeing dead body emotional video Learjet 46 plane crashes AAIB investigate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे