नहीं रहे अजित पवार?, बारामती अस्पताल पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 28, 2026 16:15 IST2026-01-28T16:09:42+5:302026-01-28T16:15:22+5:30

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया जा रहा है, ताकि लोग अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।

Ajit Pawar no more Maharashtra Governor Acharya Devvrat, CM Devendra Fadnavis, Deputy CM Eknath Shinde reached Baramati Hospital video | नहीं रहे अजित पवार?, बारामती अस्पताल पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, वीडियो

photo-ani

Highlightsबड़ी ही दुखद घटना है। विश्वास नहीं हो रहा है ऐसी बात हुई है। अजीत पवार का जाना कोई सोच भी नहीं सकता था।महाराष्ट्र में अपनी एक अलग छवि का निर्माण उन्होंने किया था...

बारामतीः बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की जान गई। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती हवाईअड्डे पर पहुंचे और सीधे बारामती अस्पताल पहुंच कर अजित पवार के परिवार से मुलाकता की। अजित पवार की बारामती में विमान दुर्घटना में हुई मौत के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार दोपहर अपने कार्यालयों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी।

 NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राज्य NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ के साथ अजीत पवार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया जा रहा है, ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।

आज सुबह बारामती में एक चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग में मौत हो गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो VSR एविएशन के तौर पर काम करती है) के ऑफिस में मौजूद हैं, जिसने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को ऑपरेट किया था।

बीएमसी ने कहा कि केवल आपातकालीन सेवाओं में शामिल कर्मचारी ही ड्यूटी पर रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही 28 जनवरी को एक दिन की छुट्टी के साथ तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में 66 वर्षीय अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

Web Title: Ajit Pawar no more Maharashtra Governor Acharya Devvrat, CM Devendra Fadnavis, Deputy CM Eknath Shinde reached Baramati Hospital video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे