लाइव न्यूज़ :

जेडयू प्रवक्ता पद से अजय आलोक ने दिया इस्तीफा, कहा- मैं नीतीश को शर्मिंदा नहीं करना चाहता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2019 05:44 IST

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता पद से अजय आलोक ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय आलोक ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।गुरुवार को अजय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उन्होंने जेडीयू प्रवक्ता के तौर पर इस्तीफा दे दिया है

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता पद से अजय आलोक ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। अजय आलोक ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

गुरुवार को अजय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उन्होंने जेडीयू प्रवक्ता के तौर पर इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वो अच्छा काम नहीं कर रहे हैं इस कारण से वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

अजय आलोक ने जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने के पीछे के कारणों पर ट्वीट में कहा है कि  मैं नीतीश कुमार के लिए शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहता। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की खुलेतौर पर घोषणा कर दी है।

अजय आलोक ने ट्वीट किया, मैंने जेडीयू के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है. मुझे लगता है कि मैं अपना काम ठीक से नहीं कर रहा था जो मेरी पार्टी से नहीं मिलता, मेरी पार्टी और अध्यक्ष का शुक्रिया और मैं नीतीश कुमार के लिए शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहता।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने अपना इस्तीफा भी शेयर किया है। अजय आलोक ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि मैंने पार्टी प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे लगता है कि मैं पार्टी के लिए ठीक काम नहीं कर पा रहा हूं। मुझे ये पद देने के लिए शुक्रिया, कृप्या मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। उनके इस ट्वीट से राजनीति में गरमागरमी जरुर शुरू हो गई है। क्योंकि 12 जून को ही अजय ने ममता बनर्जी के बचाव में ट्वीट किया था। अब अचानक से पद को छोड़ना कई कयासों को जन्म भी दे रहा है।

टॅग्स :जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत