लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय से तलाक के निर्णय पर तेज प्रताप हैं अडिग, अभी तक नहीं लौटे घर 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2018 17:20 IST

सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप के स्टैंड को देखते हुए अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने भी जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित कोर्ट से तलाक की अर्जी की सर्टिफाइड कॉपी भी ऐश्वर्या ने हासिल कर ली है। 

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के कान्हा अर्थात तेज प्रताप अपने किये गये वादे के अनुसार पटना वापस नही लौटे हैं। ऐसे में अब यह माना जाने लगा है कि वह अपने तलाक के मुद्दे पर अभी भी कायम हैं। हालांकि बीच में यह खबर आई थी कि अपनी मां राबडी देवी से बात करने के बाद वह थोड़ा नरम पड़े हैं। लेकिन, उनके अभी तक नही लौटने के बाद अब लगभग तय माना जा रहा है कि वह अपने तलाक के निर्णय पर अटल हैं। 

वैसे, तेज प्रताप यादव ने पिछले दिनों एक बार फिर ट्विटर के जरिए अपनी बात रखकर संकेत दे दिया है कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं। तेज प्रताप यादव ने पटना में फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है कि वे अपनी पत्नी से खुश नहीं हैं और तलाक चाहते हैं। इस मामले की सुनवाई 29 नवंबर को होनी है। 

इस बीच जब यह खबर उनकी पत्नी के परिवार वालों को पता चली तो आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्य राबडी देवी आवास पर पहुंचे और उसके बाद से लगातार यह कोशिश चल रही है कि तेज प्रताप यादव तलाक की अर्जी वापस ले लें। 

मामला सामने आने के बाद से ही तेज प्रताप यादव घर से बाहर हैं। वह फिलहाल मथुरा और वृंदावन के चक्कर लगा रहे हैं और घर वालों की अपील पर भी अब तक घर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि उनके आने की चर्चा हर रोज हो रही है, लेकिन माना जा रहा है कि वे अब सुनवाई के लिए ही पटना आएंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप के स्टैंड को देखते हुए अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने भी जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित कोर्ट से तलाक की अर्जी की सर्टिफाइड कॉपी भी ऐश्वर्या ने हासिल कर ली है। 

यहां बता दें कि 29 नवंबर को अगर तेज प्रताप की अर्जी सुनवाई के लिए स्वीकार होती है तो कोर्ट इस मामले में ऐश्वर्या को नोटिस भेज सकता है, जिसके बाद ऐश्वर्या राय को अपना जवाब देना होगा।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत