लाइव न्यूज़ :

एयरसेल-मैक्सिस: अनुरोध पत्र पर रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए अदालत ने सीबीआई, ईडी को समय दिया

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को उनकी जांच के सिलसिले में ब्रिटेन और सिंगापुर से अनुरोध पत्र (एलआर) पर रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मंगलवार को एक महीने का वक्त दिया।

यह मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से जुड़ा है।

विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने एजेंसियों को दो दिसंबर तक का वक्त दिया। एजेंसियों ने अदालत को सूचित किया था कि उक्त देशों को भेजे गए अनुरोध पत्र पर जवाब का इंतजार है।

स्थानीय अदालत किसी मामले में न्यायिक सहायता के लिए विदेशी अदालत को जो औपचारिक अनुरोध भेजती है उसे अनुरोध पत्र कहते हैं।

एजेंसियों ने अदालत को सूचित किया कि दोनों देशों को रिमाइंडर भेजा गया है और रिपोर्ट जल्द तैयार करने का अनुरोध उनसे किया गया है।

मामला एयरसेल-मेक्सिस समझौते में विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

मंजूरी 2006 में दी गयी थी जब पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत