लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, प्रदूषण से बारिश आज दिला सकती है राहत

By भाषा | Updated: December 12, 2019 05:51 IST

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘गंभीर’ श्रेणी’ में पहुंच गई।अधिकारियों के मुताबिक तापमान कम रहने और हवा की गति धीमी रहने की वजह से ऐसा हो रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘गंभीर’ श्रेणी’ में पहुंच गई। अधिकारियों के मुताबिक तापमान कम रहने और हवा की गति धीमी रहने की वजह से ऐसा हो रहा है। हालांकि, प्रदूषण का स्तर बृहस्पतिवार को थोड़ा घट सकता है क्योंकि चक्रवाती प्रवाह के चलते हल्की बारिश होने और हवा की गति- छह से 8 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ कर 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।

बुधवार को, शाम चार बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 408 दर्ज किया जो मंगलवार को 369 था। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव के लोगों ने भी अत्यंत प्रदूषित हवा में सांस ली और यहां एक्यूआई क्रमश: 441, 426, 449, 390 और 370 दर्ज किया गया।

हवा में अतिसूक्ष्म कणों - पीएम 2.5 का स्तर शाम सात बजे तक 257.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया जो 0-60 की सुरक्षित सीमा से चार गुणा ज्यादा था। पीएम 2.5 इतने सूक्ष्म कण होते हैं जो फेफड़ों और यहां तक कि रक्तप्रवाह तक पहुंच सकते हैं।

अंतिम बार पीएम 2.5 का इतना खतरनाक स्तर 16 नवंबर को दर्ज किया गया था। 0-50 श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है।

वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को, इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश और तेज गति की हवाएं चलने की उम्मीद है जो प्रदूषण से राहत दिला सकती हैं। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली एक निजी संस्था स्काईमेट में वरिष्ठ वैज्ञानिक महेश पलावत ने ट्वीट किया, “अगले 24 घंटों का इंतजार है। हमें प्रदूषण से काफी राहत मिल सकती है। बारिश प्रदूषक तत्वों का बिखराव करेगी।

दिल्ली-एनसीआर को कल शाम से सांस लेने के लिए साफ हवा मिलेगी।” घना कोहरा 14 और 15 दिसंबर को शहर को अपनी गिरफ्त में ले सकता है और तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणमौसम रिपोर्टमौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल