लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया की फ्लाइट में धक्का-मुक्की, यात्री ने कहा-कॉकपिट का दरवाजा तोड़ो, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: January 4, 2020 19:34 IST

विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एआई 865 उड़ान में बृहस्पतिवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण विलंब हुआ। इसे वापस लौटना पड़ा। इस पर यात्री कॉकपिट का दरवाजा खटखटाने लगे और फब्तियां कसते हुए पायलट को बाहर आने के लिए कहने लगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक पुरुष यात्री ने तो यहां तक कहा कि अगर पायलट बाहर नहीं निकले तो वह कॉकपिट का दरवाजा तोड़ देगा।विमान के अंदर के हालात बद से बदतर हो गए थे।

एयर इंडिया के दिल्ली..मुम्बई उड़ान में तकनीकी दिक्कत के कारण विलंब से नाराज यात्रियों ने बृहस्पतिवार को एअर इंडिया के चालक दल के सदस्यों के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की की और कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की धमकी दी।

विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एआई 865 उड़ान में बृहस्पतिवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण विलंब हुआ। इसे वापस लौटना पड़ा। इस पर यात्री कॉकपिट का दरवाजा खटखटाने लगे और फब्तियां कसते हुए पायलट को बाहर आने के लिए कहने लगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘एक पुरुष यात्री ने तो यहां तक कहा कि अगर पायलट बाहर नहीं निकले तो वह कॉकपिट का दरवाजा तोड़ देगा। विमान के अंदर के हालात बद से बदतर हो गए थे।’’ अधिकारी ने बताया कि एक महिला यात्री ने चालक दल के एक सदस्य के साथ कथिततौर पर धक्का मुक्की की, मुख्य निकास द्वार तत्काल खोलने के लिए उसके हाथ तक पकड़ लिए।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल को मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तकनीकी कारणों से दो जनवरी को एआई 865 उड़ान में विलंब हुआ। एयर इंडिया प्रबंधन ने चालक दल से कुछ यात्रियों के कथित दुर्व्यवहार की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।’’ विमानन नियामक डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एयर इंडिया से यात्रियों के बुरे बर्ताव पर कार्रवाई करने को कहा है। 

टॅग्स :दिल्लीएयर इंडियामुंबईमोदी सरकारहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया