कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं: प्रियंका

By भाषा | Published: August 28, 2021 02:33 PM2021-08-28T14:33:15+5:302021-08-28T14:33:15+5:30

Agricultural laws are for the benefit of BJP's billionaire friends: Priyanka | कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं: प्रियंका

कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीनों ‘‘काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे’’ के लिए लाए गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा।’’ कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ‘‘काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं।’’ प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब "ठीक ठाक" बताया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agricultural laws are for the benefit of BJP's billionaire friends: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :BJP