लाइव न्यूज़ :

आगरा: गणेश विसर्जन के दौरान भीषण हादसा, दो की मौत, एक घायल 

By भाषा | Updated: September 23, 2018 18:48 IST

आगरा, 23 सितम्बर: आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जात...

Open in App

आगरा, 23 सितम्बर: आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय भीषण हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें दो की मौके पर मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई की। 

आगरा- दिल्ली राजमार्ग पर रविवार की दोपहर रुनकता पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की और रोकने पर पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

मोटरसाइकिल सवार राकेश शर्मा, धर्म सिंह और बहुपाल अछनेरा के सहाई गांव के रहने वाले थे। वे तीनों एक मोटरसाइकिल से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। 

थाना सिकंदरा के निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बमुश्किल ट्रक चालक और उसके सहायक को भीड़ के चंगुल से बचाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और ट्रक जब्त कर लिया है

टॅग्स :गणेश चतुर्थीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

क्राइम अलर्टUP Crime: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो अकाउंटेंट ने HR मैनेजर को मार डाला, सिर काटकर नहर में फेंका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं