लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protest: ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर फेक न्यूज फैलाने के लिए 35 व्हाट्सएप ग्रुप बैन, 10 लोग हुए गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2022 22:42 IST

गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने रविवार को अग्निपथ योजना और अग्निवीरों पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए 35 व्हाट्सएप समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया। अफवाह फैलाने और विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में कम से कम दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा के लिए किया गया व्हाट्सएप ग्रुप्स का इस्तेमाल व्हाट्सग्रुप ग्रुप एडमिन के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली: अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के बारे में कथित तौर पर फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 व्हाट्सएप ग्रुप्स पर रविवार को सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया। गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने रविवार को अग्निपथ योजना और अग्निवीरों पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए 35 व्हाट्सएप समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया। अफवाह फैलाने और विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के आरोप में कम से कम दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने व्हाट्सएप फैक्ट-चेकिंग के लिए 8799711259 नंबर भी जारी किया है। बिहार जैसे राज्यों में विरोध प्रदर्शनों को जुटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विशेषकर व्हाट्सएप का इस्तेमाल किए जाने की खबरों के बीच यह कार्रवाई हुई है, जिसमें ट्रेन की बोगियों को आग लगाने की घटनाएं देखी गई हैं।

कुछ दिन पहले इस योजना की घोषणा के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में इसके खिलाफ हिंसक विरोध के बीच यह कदम उठाया गया है।  सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना के बारे में कथित रूप से फर्जी खबरें फैलाने के लिए सरकार द्वारा 35 व्हाट्सएप ग्रुप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, इन समूहों के बारे में या उनके ‘एडमिनिस्ट्रेटर’ के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है या नहीं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। 

व्यापक प्रदर्शन के बावजूद अग्निपथ भर्ती योजना वापस लेने से इनकार करते हुए सेना, नौसेना और वायुसेना ने नयी नीति के तहत भर्ती के लिए रविवार को विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया और इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों में उम्र संबंधी प्रोफाइल को घटाने के लिए इसे लागू किया जा रहा है।

वहीं सेना की ओर से कहा गया है कि तोड़फोड़ और आगजनी के मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हिंसक विरोध प्रदर्शन करने वालों को भर्ती नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह कहते हुए एक लिखित शपथ देनी होगी कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। प्रतिज्ञा का सत्यापन पुलिस करेगी।

 

टॅग्स :गृह मंत्रालयबिहारArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं