लाइव न्यूज़ :

आरुषि-हेमराज हत्या: तलवार दंपति को बेकसूर ठहराने के फैसले के खिलाफ सीबीआई जाएगी सुप्रीम कोर्ट

By IANS | Updated: December 22, 2017 21:32 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस माह के समाप्त होने से पहले एजेंसी उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएगी।"

Open in App

केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) आरुषि हत्याकांड मामले में इलाहबाद उच्च न्यायालय के राजेश तलवार और नुपूर तलवार को बरी किए जाने के फैसले के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय जाएगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस माह के समाप्त होने से पहले एजेंसी उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएगी।"उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को इलाहबाद उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति बी.के. नारायण और न्यायमूर्ति ए.के. मिश्रा ने तलवार दंपति को संदेह का लाभ देते हुए उनकी 14 वर्षीय बेटी और नौकर हेमराज की हत्या में बरी कर दिया था। दोनों की हत्या नोएडा के जलवायु विहार इलाके में 16 मई 2008 को की गई थी।इलाहबाद उच्च न्यायालय ने गाजियाबाद की सीबीआई अदालत का 26 नवंबर 2013 को तलवार दंपति को उम्रकैद का फैसला सुनाने के फैसले को पलट दिया था और तलवार दंपति को रिहा करने के आदेश दिए थे। उल्लेखनीय है कि आरुषि की उसकी बेडरूम में हत्या कर दी गई थी, पहले इस हत्या का शक नौकर हेमराज पर था। बाद में, घर की छत पर हेमराज का शव भी पाया गया।उत्तरप्रदेश पुलिस ने राजेश तलवार पर उसकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। राजेश तलवार को 23 मई 2008 को गिरफ्तार किया गया था। बाद में,31 मई 2008 को सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया और शुरुआत में आरुषि के माता-पिता को बरी कर दिया, फिर बाद में दोनों को हत्याओं के लिए इन्हें दोषी ठहराया।13 जून 2008 को राजेश तलवार के कंपाउंडर कृष्णा को गिरफ्तार किया गया। 10 दिन बाद, तलवार के दोस्त के नौकर राज कुमार और विजय मंडल को गिरफ्तार किया गया। सबूत नहीं मिलने के बाद तीनों को रिहा कर दिया गया था।

टॅग्स :आरुषि तलवारराजेश तलवारनपूर तलवारसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरभारत के इस मंदिर में क्यों फहराया जाता है तिरंगा?

क्राइम अलर्टमर्डर मिस्ट्रीः तो क्या अनसुलझा ही रह जाएगा प्रद्युम्न हत्याकांड!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव