महाराष्ट्र में फिर हलचल, चंद्रकांत पाटिल ने कहा-BJP-शिवसेना का खून और हिंदुत्व एक

By भाषा | Published: December 11, 2019 06:02 PM2019-12-11T18:02:04+5:302019-12-11T18:02:04+5:30

शिवसेना ने पिछले महीने भाजपा से संबंध तोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। यह पूछने पर कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अब भी नाराज हैं और अलग राह पकड़ सकती हैं तो पाटिल ने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा। 

Again stir in Maharashtra, Chandrakant Patil said- BJP- Shiv Sena's blood and Hindutva are one | महाराष्ट्र में फिर हलचल, चंद्रकांत पाटिल ने कहा-BJP-शिवसेना का खून और हिंदुत्व एक

शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी और भाजपा निकट भविष्य में एक साथ आ सकते हैं।

Highlightsमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे। पाटिल ने कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं।

भाजपा और शिवसेना का ‘‘खून और हिंदुत्व’’ एक है और उन्हें फिर एक साथ आकर सरकार बनाना चाहिए। यह बात बुधवार को यहां महाराष्ट्र भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कही। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी और भाजपा निकट भविष्य में एक साथ आ सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं। उनका खून और हिंदुत्व एक है... दलों को एक साथ आना चाहिए और सरकार बनानी चाहिए। (महाराष्ट्र) में सरकार मिलकर बनानी चाहिए थी क्योंकि जनादेश इन्हीं दोनों दलों के पक्ष में था।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मनोहर जोशी ने क्या कहा था, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है। यह (शिवसेना और भाजपा के एक साथ आने) उम्मीद है। मुझे नहीं पता कि यह होगा या नहीं (फिर से गठबंधन)।’’

यह पूछने पर कि क्या शिवसेना के लिए दरवाजे अब भी खुले हुए हैं तो पाटिल ने कहा, ‘‘उस समय भी दरवाजे खुले हुए थे।’’ शिवसेना ने पिछले महीने भाजपा से संबंध तोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। यह पूछने पर कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अब भी नाराज हैं और अलग राह पकड़ सकती हैं तो पाटिल ने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा। 

Web Title: Again stir in Maharashtra, Chandrakant Patil said- BJP- Shiv Sena's blood and Hindutva are one

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे