इस डर के कारण युद्ध में जाने से पहले मुगल सेनापति ने सभी 63 पत्नियों को मार डाला था, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 11, 2021 08:59 PM2021-11-11T20:59:52+5:302021-11-11T21:17:10+5:30

छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ युद्ध में जाने से पहले अफजल खान ने अपनी सभी 63 पत्नियों को मार डाला था।

Afzal Khan Killed All His 63 Wives Before Going War Against Chattrapati Shivaji Maharaj Believed That An Astrologer Had Predicted  | इस डर के कारण युद्ध में जाने से पहले मुगल सेनापति ने सभी 63 पत्नियों को मार डाला था, जानें पूरा मामला

अफजल खान युद्ध से नहीं लौटेगा और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा मारा जाएगा।

Highlights ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि वह वापस नहीं आ सकता है।छत्रपति शिवाजी महाराज लगातार आक्रमणकारियों के खिलाफ आगे बढ़ रहे थे। मुगल शासक औरंगजेब बहुत डर गया था।

नई दिल्लीः इतिहास में कई रोचक कहानियां आपने पढ़ी है। इतिहासकार ने काफी कुछ लिखा है। मुस्लिम हमलावर कितने साहसी थे, लेकिन इतिहास कुछ और ही दिखाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ युद्ध में जाने से पहले अफजल खान ने अपनी सभी 63 पत्नियों को मार डाला था।

ऐसा माना जाता है कि एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि वह वापस नहीं आ सकता है। छत्रपति शिवाजी महाराज लगातार आक्रमणकारियों के खिलाफ आगे बढ़ रहे थे। मुगल शासक औरंगजेब बहुत डर गया था। 1658 में औरंगजेब आदिल शाही के खिलाफ लगातार दबाव बना रहा था।

युद्ध में जाने से पहले किसी ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि अफजल खान युद्ध से नहीं लौटेगा और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा मारा जाएगा। इसके बाद उसने 63 पत्नियों को मार डाला। उसे लग रहा था कि मरने के बाद सभी दोबारा शादी कर लेंगी। 

अफजल खान ने आँख बंद करके भविष्यवाणी पर विश्वास किया। अपनी सभी 63 पत्नियों को मार डाला क्योंकि उसे डर था कि उसकी मृत्यु के बाद उसकी 63 पत्नियाँ किसी और से शादी कर लेंगी। कोई कहता है कि अफजल खान की उन बीवी को कुएं से नीचे धकेला गया तो कोई कहता है कि तलवार से उनका वध किया गया।

अफजल खान को छत्रपति शिवाजी महाराज ने मार डाला था। कर्नाटक के बीजापुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक उजाड़ स्थल पर पांच एकड़ में फैली कब्रगाह है, जिसका नाम है 'साठ कब्र'। अफजल खान की 63 पत्नियों के 63 मकबरे बीजापुर के 'साठ कब्र' में स्थित हैं।

Web Title: Afzal Khan Killed All His 63 Wives Before Going War Against Chattrapati Shivaji Maharaj Believed That An Astrologer Had Predicted 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे