लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महिलाओं के बाद अब बुजुर्गों को भी दी जा सकती है निशुल्क बस सुविधा: CM केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 29, 2019 15:44 IST

केजरीवाल ने कहा,‘‘आवागमन का साधन मंहगा होने कारण स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली लड़कियों और महिलाओं को अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अब वे अपने स्कूल और कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में सफर (नि:शुल्क) कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सार्वजनिक बसों में महिलाओं की तरह बुजुर्गों को भी नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा दी जा सकती हैमहिलाओं के लिए यह सुविधा भाईदूज के दिन मंगलवार से शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की सार्वजनिक बसों में महिलाओं की तरह बुजुर्गों को भी नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए यह सुविधा भाईदूज के दिन मंगलवार से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ने अपने मोबाइल एप ‘एके ऐप’ में कहा कि यह योजना समाज में लैंगिग भेदभाव को दूर कर महिला सशक्तिकरण में मददगार होगी।

केजरीवाल ने कहा,‘‘आवागमन का साधन मंहगा होने कारण स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली लड़कियों और महिलाओं को अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अब वे अपने स्कूल और कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में सफर (नि:शुल्क) कर सकती हैं।

इसी तरह से, जिन महिलाओं के दफ्तर दूर हैं उन्हें परिवहन पर आने वाले खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के लिए भी नि:शुल्क बस सेवा योजना शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा,‘‘सारे काम एक साथ पूरे नहीं किए जा सकते। लेकिन हम यकीनन यह करेंगे। हमने पहले महिलाओं के लिये इसे शुरू किया है और नतीजों के आधार पर हम आने वाले समय में छात्रों और बुजुर्गों के लिए भी नि:शुल्क बस यात्रा सेवा शुरु करेंगे।’’

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने नागरिकों को इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजनाओं पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल किये जाने की निंदा की और कहा कि कुछ चीजें राजनीति से परे होती हैं और इन दलों को यह समझने की जरूरत है।

दरअसल, अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विपक्षी दलों का आरोप है कि आप सरकार लोगों को लुभाने के लिए मुफ्त योजनाएं ला रही है। केजरीवाल ने कहा,‘‘राजीव गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने कहा था कि लोगों के कल्याण पर खर्च किये जाने वाले 100 रुपए में से 85 रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं और जनता तक केवल 15 रुपये ही पहुंचते हैं। हम उन 85 रुपयों को बचा रहे हैं और दिल्ली की जनता को सुविधाएं दे रहे हैं।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग